
100 फीट ऊंचे टावर पर युवक ने लगाई फांसी, फायर टीम ने हवा में ही फंदे से उतारा और बेहोशी में लेकर पहुंचे अस्पताल
भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भारत टॉकीज चौराहे पर लगे एक मोबाइल टॉवर पर गुरुवार की दोपहर एक युवक चढ़ गया। युवक को बचाने के लिये उसके पीछे से अन्य लड़का भी चढ़ गया। इसी दौरान युवक ने हाथ में लिए कपड़े से फंदा बनाकर गले से बांधा और नीचे की ओर लटक गया। इससे वो कुछ देर के लिये बेहोश हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 100 फीट की ऊंचाई पर पहुंची टीम ने हवा में लटके युवक को बचाने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया। 100 फीट ऊंचाई पर चढ़कर आतमहत्या का प्रयास करने वाले युवक को टीम ने सीपीआर देते हुए धीरे-धीरे नीचे उतारा और तत्काल ही अस्पताल लेकर पहुंची। युवक की इस हरकत को देखने के लिये लॉकडाउन के दौरान शहर के बीचों बीच इस्थित इस इलाके में लोगों की भीड़ लग गई।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
एक युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा था, दूसरा उसे थामे हुआ था
मामले की जानकारी देते हुए मंगलवारा थाना प्रभारी संदीप पवार ने बताया कि, दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एक युवक के भारत टॉकीज चौराहे पर स्थित टॉवर पर चढ़ गया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर की टीम जब तक पहुंचती, तब तक युवक फंदे पर लटक चुका था। इस दौरान एक अन्य युवक उसे टॉवर पर ही संभाले हुए था।
सीपीआर देते हुए बेहोशी की हालत में पहुंचाया अस्पताल
फायर बिग्रेड की गाड़ी के हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म को ऊपर भेजा गया और प्लेटफार्म पर युवक को लेने के बाद सीपीआर दिया जाने लगा। वो बेहोशी की हालत में था। उसे तत्काल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, आसपास रहने वाले भी आत्महत्या करने की नियत से टावर पर चढे युवक की पहचान नहीं कर सके। अब तक युवक का कोई परिजन भी सामने नहीं आया है। टावर के सबसे ऊपर पहुंचने के बाद भी वो कुछ कह नहीं रहा था। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि, उसके होश में आने के बाद ही उसके इस कदम के बारे में कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
Updated on:
20 May 2021 08:45 pm
Published on:
20 May 2021 08:06 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
