क्या है मामला
दिग्विजय ने चिट्ठी में लिखा, मेरे द्वारा जनवरी से 15 अगस्त तक स्थानांतरण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रेषित किए गए थे। आपको पृथक से पत्र लिखकर कार्रवाई से अवगत कराने एवं यदि संभव नहीं है तो उसकी जानकारी देने का अनुरोध किया था। कार्रवाई के बारे में जानने के लिए आपसे 31 अगस्त के पूर्व भेंट करना चाहता हूं। कृपया मुझे समय प्रदान करने का कष्ट करें।