23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के 26 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, भोपाल में बढ़ा मानसून का इंतजार

MP Weather Today: मानसून ने मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी है। मानसून अब तक इंदौर समेत प्रदेश के 19 जिलों में प्रवेश कर चुका है। हालांकि, राजधानी को अभी दो दिन और इंतजार करना है। (Monsoon Update)

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Jun 18, 2025

MP Weather Today Monsoon Update (फोटो सोर्स- PATRIKA)

MP Weather Today Monsoon Update (फोटो सोर्स- PATRIKA.COM)

MP Weather Today: प्रदेश में मानसून 48 घंटे में 19 जिलों तक छा गया। दबे पांव एंट्री के बाद मौसम विभाग ने 24 घंटे में 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मंगलवार को पचमढ़ी से इंदौर तक मानसून पहुंचा। सुबह तक नौगांव में 31.3, रीवा में 27, धार में 4.8, भोपाल में 4.5 मिमी बारिश हुई। भोपाल में 20-21 जून को अच्छी बारिश हो सकती है। (Monsoon Update)

इन जिलों तक पहुंचा मानसून

मंगलवार तक मानसून आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, हरदा, उत्तरी खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी पहुंचा। सोमवार को खंडवा, बुरहानपुर प्रदेश में एंट्री हुई थी।

इन स्थानों में जारी हुआ ऑरेंज और येलो अलर्ट

ऑरेंज : झाबुआ, उज्जैन, मंदसौर, शहडोल, मंडला।

येलो : बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन समेत 26 स्थानों पर।

यह भी पढ़े- चार लेन चौड़ा होगा यह नेशनल हाइवे, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी बड़ी सौगात

कल इंदौर में मानसून की हुई ग्रैंड एंट्री

दक्षिण पश्चिमी मानसून का प्रवेश मंगलवार को इंदौर जिले में हो गया। यह महाराष्ट्र की तरफ से बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन होते हुए जिले में पहुंचा है। मंगलवार को मौसम विभाग ने इसकी घोषणा भी की। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार फिलहाल यह अधिक सक्रिय नहीं है, लेकिन आने वाले एक से-दो दिनों में इसके तेज होने की संभावना बनी रहेगी। (Monsoon Update)

18 और 19 जून को इंदौर सहित संभाग के जिलों को यलो अलर्ट पर रखा है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने व बारिश की संभावना रहेगी। पिछले साल 21 जून को जिले में मानसून का प्रवेश हुआ था। इस साल यह पांच दिन पहले पहुंचा है।

तेज हुई प्री-मानसून की गतिविधियां

सोमवार शाम से ही प्री मानसून गतिविधियां तेज हुई। इसके कारण मौसम में ठंडक महसूस हुई। मंगलवार को सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर को मानसून के प्रवेश के साथ ही बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की कमी दर्ज हुई। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण पश्चिमी हवा चली। आद्रता भी 61 फीसदी दर्ज की गई। (Monsoon Update)