
MP By Election: मध्य प्रदेश में उप चुनावों को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, मंगलवार 12 नवंबर की सुबह मतदान दलों को बुदनी और विजयपुर के लिए रवाना कर दिया गया। सीहोर जिले की बुधनी विधान सभा सीट और श्योपुर की विजयपुर विधान सभा सीट पर 13 नवंबर बुधवार को मतदान होने हैं।
बता दें कि श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कल मतदान होगा, जिसके लिए आज मंगलवार 12 नवंबर को सुबह 7 बजे से पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को सामग्री वितरण के बाद रवाना किया। वहीं प्रशासन की ओर से मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बुदनी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, बांसापुर, बुदनी, सीहोर से मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री का वितरण कर रवाना कर दिया गया।
बता दें कि इन दोनों ही सीटों पर चुनाव के लिए करीब 2800 कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों ही सीटों पर कुल 5,31,616 मतदाता अपना कीमती वोट का उपयोग कर अपने नए विधायक का चुनाव करेंगे। दोनों जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर ने अपनी निगरानी में मतदान दलों को रवाना किया। दोनों ही विधान सभा सीट पर मतदान दल पहुंच गए हैं और वोटिंग के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
महिला वोटर्स 1.29 लाख
पुरुष वोटर्स 1.39 लाख
कुल वोटर्स- 2.68 लाख
1.रमाकांत भार्गव- बीजेपी
2.राजकुमार पटेल- कांग्रेस
3.अर्जुन आर्य- सपा
4.अजय सिंह राजपूत- करणी सेना
5.आनंद कुमार श्याम- राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी
6.धर्मेंद्र सिंह पंवार- राइट टू रिकॉल पार्टी
7.राम प्रसाद पटेल- क्रांति जनशक्ति पार्टी
8.साधना उईके- भारत आदिवासी पार्टी
9.निर्दलीय- 12 उम्मीद्वार
महिला वोटर्स- 1.20 लाख
पुरुष वोटर्स- 1.33 लाख
कुल वोटर्स- 2.54 लाख
1.वन मंत्री रामनिवास रावत- बीजेपी
2.मुकेश मल्होत्रा- कांग्रेस
3.नेतराम सहरिया- भारत आदिवासी पार्टी
4.भारती पचौरी- आजाद समाजवादी पार्टी (कांशीराम)
5.मंजू आदिवासी- राष्ट्रीय जन आवास पार्टी
6.निर्दलीय उम्मीद्वार- 6
मंगलवार सुबह से ही मतदान दलों को रवाना करने के लिए विजयपुर और बुदनी विधानसभा मुख्यालय पर अधिकारियों की टीम जुटी रहीं। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
Updated on:
12 Nov 2024 03:21 pm
Published on:
12 Nov 2024 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
