
MP By Election Result Live :मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर और सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट पर आज 23 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु हो हुई। जबकि दोपहर 01 बजे विजयपुर विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं। विजयपुर में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने 7228 वोटों से पूर्व विधायक और भाजपा से प्रत्याशी राम निवास रावत को हरा दिया है।
मतगणना के मौजूदा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें। सबसे तेज..।
11.00 AM
विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच दिख रहा है। गहमा गहमी के समय में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंच गए हैं। भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत की बात करें तो वो जिला मुख्यालय पर ही स्थित राम मंदिर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने श्री राम के दर्शन कर जीत के लिए प्रार्थना की तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा भी जिला मुख्यालय से 5 कि.मी दूर नागदा के भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां वो भी देवों के देव महादेव के दर्शन कर जीत की प्रार्थना में जुटे हुए हैं।
10.55 AM
विजयपुर उपचुनाव
नवें राउंड की मतगणना के बाद
भाजपा-47019
कांग्रेस-40143
-कुल 6876 वोट से भाजपा आगे चल रही है।
10.40 AM
बुधनी विधानसभा उपचुनाव में दूसरे राउंड की मतगणना पूरी। दूसरे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल भाजपा के रमाकांत भार्गव से आगे चल रहे हैं।
दूसरा राउंड - बुधनी विधानसभा की मतगणना
-राजकुमार पटेल कांग्रेस-16937
-रमाकांत भार्गव बीजेपी-15965
दूसरा राउंड में राजकुमार पटेल कुल 1008 आगे
10.31 AM
विजयपुर उपचुनाव
सातवें राउंड की मतगणना के बाद
भाजपा-37812
कांग्रेस-29625
-कुल 8187 वोट से भाजपा आगे चल रही है।
--
10.10 AM
विजयपुर उपचुनाव
छह राउंड की मतगणना के बाद
भाजपा-30870
कांग्रेस-25628
-कुल 5242 वोट से भाजपा आगे चल रही है।
--
10.00 AM
विजयपुर उपचुनाव
पांच राउंड की मतगणना के बाद
भाजपा-26690
कांग्रेस-20942
-कुल 5748 वोट से भाजपा आगे चल रही है।
--
09.55 AM
विजयपुर उपचुनाव
चार राउंड की मतगणना के बाद
भाजपा-19894
कांग्रेस-17059
कुल 2835 वोट से भाजपा आगे चल रही है।
--
09.52 AM
विजयपुर विधानसभा उप चुनाव : चौथा राउंड
मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 4202
रामनिवास रावत (भाजपा) : 5260
-चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत 1058 वोटों से आगे हैं।
-मतगणना के चौथे राउंड के बाद कुल 2835 से भाजपा आगे
--
09.45 AM
विजयपुर विधानसभा सीट पर तीसरा राउंड पूरा। बिजेपी प्रत्याशी राम निवास रावत आगे। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा पीछे।
विजयपुर विधानसभा उप चुनाव : तीसरा राउंड
मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 4831
रामनिवास रावत (भाजपा) : 4133
-तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 698 वोटों से आगे रहे।
-मतगणना के तीन राउंड के बाद कुल 1777 से भाजपा आगे है।
--
09.23 AM
विजयपुर विधानसभा में बिजेपी प्रत्याशी राम निवास रावत दूसरे राऊंड की काउंटिंग में निकले आगे। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा पीछे।
विजयपुर विधानसभा उप चुनाव : दूसरा राउंड
मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 3977
रामनिवास रावत (भाजपा) : 6630
दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत 2653 वोटों से आगे हैं।
मतगणना के दो राउंड के बाद कुल 2475 से भाजपा आगे हुई।
--
09.12 AM
बुधनी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस को बढ़त। मतगणना के पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल करीब 7000 वोटों से आगे हुए।
बुधनी उपचुनाव : पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को 11207 वोट मिले। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी को 4726 वोट मिले। इस तरह 6481 से कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
पहला राउंड
राजकुमार पटेल कांग्रेस - 11207
रमाकांत भार्गव बीजेपी - 4726
राजकुमार पटेल आगे - 6532
पहले राउंड की गिनती - 16481
--
09.10 AM
विजयपुर विधानसभा में बिजेपी प्रत्याशी राम निवास रावत पहले राऊंड की काउंटिंग में पिछड़े। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा निकले आगे।
विजयपुर विधानसभा उप चुनाव : पहला राउंड
मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 4049
रामनिवास रावत (भाजपा) : 3871
पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 178 वोटों से आगे हैं।
--
09.00 AM
बुधनी विधानसभा सीट पर भी डाक मत पत्रों की गणना पूरी। ईवीएम से मिले वोटों की गिनची शुरु।
--
09.00 AM
विजयपुर विधानसभा सीट पर ईवीएम से मतगणना शुरू हुई।
--
08.05 AM
सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरु कर दी गई है। सीहोर जिला मुख्यालय के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज काउंटिंग चल रही है। डाक मतपत्रों की गणना से शुरुआत की गई है। कुछ ही देर में ईवीएम के मतों की गणना शुरु होगी।
--
08.AM
बात करें विजयपुर विधानसभा की तो यहां श्योपुर के पॅलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना शुरु कर दी गई है। इसके लिए प्रेक्षक सहित अन्य अफसरों व प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में सुबह 7 बजे स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया। सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों की गणना शुरू हुई है।
बता दें कि विजयपुर के 327 मतदान केंद्रों में हुई वोटिंग के लिए 16 टेबलों पर राउंड वाइज काउंटिंग चल रही है। वहीँ, बुधनी के 363 मतदान केंद्रों में हुए मतगणना के लिए 28 टेबलों पर राउंडवाइज काउंटिंग जारी है।
श्योपुर जिले के विजयपुर और सीहोर के बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणामों (MP By Election Result Live ) को मद्देनजर रखते हुए मतगणना प्रक्रिया के दौरान त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। काउंटिंग हॉल में अधिकृत व्यक्ति के आलावा किसी अन्य का प्रवेश वर्जित है।
काउंटिंग हॉल के अंदर मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दिए गए ईवीएम और वीवीपैट की लिस्ट और प्लास्टिक पेन या पेंसिल ले जाने की अनुमति दी गई है।
जानकारी के मुताबिक वोटों की गिनती (MP By Election Result) के समय लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन आदि किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान को प्रतिबंधित किया गया है। इसके आलावा सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू आदि मादक पदार्थों के अंदर ले जाने पर भी रोक लगा दी गई है। बता दें कि सिर्फ कुछ मतगणना अधिकारी ही अपने साथ मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। इनमें आरओ, एआरओ और काउंटिंग सुपरवाइजर शामिल है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से संपन्न कराई जा रही है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 363 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा ईवीएम में डाले गए मतों की गणना के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं।
बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। बुधनी विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफे से बुधनी सीट खाली हुई थी।
बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 112 मतगणना कर्मी सहित लगभग 200 अधिकारी कर्मचारी तथा 300 से अधिक पुलिसकर्मी मतगणना की व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। मतगणना हाल में प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक काउंटिंग स्टाफ तथा एक माइक्रो आर्ब्जवर हैं। एक टेबल डाक मतों की गिनती के लिए अलग से लगाई गई है। मतगणना 13 राउंड में सम्पन्न कराई जा रही है।
Updated on:
23 Nov 2024 01:56 pm
Published on:
23 Nov 2024 08:52 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
