
MP Congress raised questions on hooliganism of MLA supporters in Vande Bharat- image patrika
Vande Bharat - देश की प्रीमियम ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस में एक यात्री पर हमला हुआ है। दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन आ रही वंदे भारत के एक्जीक्यूटिव कोच में यह वारदात हुई। यहां एक यात्री पर झांसी रेलवे स्टेशन पर 7-8 लोगों ने हमला किया। उनपर जमकर लात घूंसे बरसाए जिससे नाक टूट गई। हमलावरों को यूपी के झांसी के बबीना से बीजेपी विधायक राजीव सिंह के समर्थक बताया जा रहा है। आरोप है कि वंदे भारत में ही सफर कर रहे विधायक ने सीट नहीं बदलने पर यात्री को पिटवाया हालांकि विधायक राजीव सिंह ने इससे इंकार किया है। ट्रेन में कुछ लोगों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी से यात्रियों में दहशत फैल गई। यूपी के झांसी में हुई इस वारदात के बाद एमपी में भी बवाल मच गया। एमपी कांग्रेस ने घटना का वीडियो जारी कर विधायक को कठघरे में खड़ा किया।
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर उतरे कुछ यात्रियों ने घटना के संबंध में बताया। वंदेभारत में बैठे यात्रियों के अनुसार बबीना विधायक राजीव सिंह अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे। उन्होंने राजप्रकाश नामक यात्री से सीट बदलने को कहा पर वे तैयार नहीं हुए। जैसे ही ट्रेन झांसी स्टेशन पर पहुंची कुछ लोग कोच में घुसे और राजप्रकाश पर हमला कर दिया।
कोच में घुसे गुडों ने यात्री पर लात घूंसे बरसाए। इस हमले में राजप्रकाश की नाक टूट गई। उसमें फ्रैक्चर हो गया है। हमले में वे लहूलुहान हो गए।
जानकारी के अनुसार विधायक राजीव सिंह दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच E-2 में सवार हुए थे। उनकी पत्नी कमली सिंह और बेटा श्रेयांस भी साथ था। विधायक का सीट नंबर 8 था जबकि उनकी पत्नी का सीट नंबर 50 और बेटे का सीट नंबर 51 था। इधर 49 नंबर सीट राज प्रकाश की थी। विधायक ने उनसे 8 नंबर सीट पर चले जाने को कहा पर उन्होंने सीट बदलने से मना कर दिया। इसके बाद ट्रेन के झांसी स्टेशन पर पहुंचते ही राज प्रकाश पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
ट्रेन के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पीड़ित यात्री राज प्रकाश ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही। उधर बीजेपी विधायक राजीव सिंह ने भी वीडियो जारी कर राज प्रकाश पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने झांसी जीआरपी थाने में दो यात्रियों के खिलाफ एनसीआर भी दर्ज कराई। वहीं एमपी कांग्रेस ने इस वारदात पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
VIP कल्चर की पटरी पर पिटता आम आदमी ?
वंदे भारत ट्रेन में सीट को लेकर झांसी से भोपाल जा रहे यात्री को BJP विधायक राजीव सिंह के समर्थकों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वजह? विधायक परिवार को साथ बैठना था!
अब सवाल ये है क्या ट्रेन में भी आम आदमी को झुकना पड़ेगा VIP अहंकार के आगे ? क्या वंदे भारत सिर्फ सफर नहीं, अब ‘सत्ता प्रदर्शन’ की गाड़ी बन चुकी है?
Updated on:
20 Jun 2025 03:50 pm
Published on:
20 Jun 2025 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
