25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी अफसर और कर्मचारियों को मिलेगा मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, लाखों में है पुरस्कार की राशि

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं। ये पुरस्कार वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बिना पर दिये जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Oct 2022, 9:12 PM IST

News

सरकारी अफसर और कर्मचारियों को मिलेगा मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार, लाखों में है पुरस्कार की राशि

भोपाल. मध्य प्रदेश के शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों को उनके कार्य में प्रोत्साहित करने के लिए सूबे की सरकार समय समय पर पुरस्कार से सम्मानित करती आ रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर शासन अपने कर्मचारियों को सम्मानित करने का जा रहा है। राज्य सरकार शासकीय सेवकों द्वारा किए गए नवाचार के लिये पुरस्कृत करने के लिये मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार देने वाला है। पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं। ये पुरस्कार वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बिना पर दिये जाएंगे।

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार की संख्या 15 होगी, लेकिन इसमें दिये जाने वाले हर पुरस्कार की राशि 10 लाख रुपए होगी। ये पुरस्कार के लिये एक ही कार्य क्षेत्र में एक से अधिक शासकीय सेवक पात्र होते हैं। पुरस्कार राशि उनमें समान रूप से बांटी जाएगी। पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर तक किये जा सकते हैं। पूर्व में जिन आवेदकों द्वारा आवेदन कर दिए गए हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.awards.mp.gov.in से हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश पर बढ़ रहा है कर्ज : 1 हजार करोड़ का नया लोन ले रही है सरकार


6 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

ये भी बता दें कि, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिये शासकीय सेवकों से तात्पर्य ये है, जो मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत आने वाले समस्त विभाग और उनके अधीनस्थ आने वाले निगम, मंडल, बोर्ड, संस्था आदि में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों से है। पुरस्कार 6 श्रेणियों में दिए जाएंगे। जिन 6 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे उनमें नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी और सुशासन, शिक्षा के साथ साथ मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, अधोसंरचना, सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण तथा रोजगार और आर्थिक विकास को शामिल किया गया है।

यहां खुद ब खुद घूमने लगा शिवलिंग का कलश, देखें चमत्कारी वीडियो