25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश पर बढ़ रहा है कर्ज : 1 हजार करोड़ का नया लोन ले रही है सरकार

एक सप्ताह में ही दूसरी बार मध्य प्रदेश वित्त विभाग की ओर से 1 हजार करोड़ रुपए का नया लोन लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Oct 2022, 5:37 PM IST

News

मध्य प्रदेश पर बढ़ रहा है कर्ज : 1 हजार करोड़ का नया लोन ले रही है सरकार

भोपाल. मध्य प्रदेश पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह में ही दूसरी बार मध्य प्रदेश वित्त विभाग की ओर से 1 हजार करोड़ रुपए का नया लोन लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आपको बता दें कि, सरकार ये लोन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लेने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि, इस लोन की मियाद 11 साल के लिए रहेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग की ओर से नया लोन लेने की पूरी तैयारी कर ली है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। तय कार्यक्रम के तहत 25 अक्टूबर यानी आज से भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से कर्ज लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- 24 हजार शिक्षकों को मिली पसंदीदा स्कूलों में पोस्टिंग, 5 नवंबर तक करना है ज्वाइन


एक सप्ताह में दूसरी बार लोन ले रही सरकार

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश सरकार ये नय लोन प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और सड़कों के मौजूदा हालात को सुधारने के लिए ले रही है। प्रदेश सरकार इसी महीने में दूसरी बार कर्ज ले रही है। इससे पहले 19 अक्टूबर को भी शिवराज सरकार द्वारा एक हजार करोड़ रुपए का लोन लिया था।

यह भी पढ़ें- दुकान में घुसकर बदमाशों ने 3 लोगों पर किया धारदार हथियार से हमला, खौफनाक वारदात CCTV में कैद


11 साल में सरकार को चुकाना होगा लोन

मध्य प्रदेश सरकार नय लोन 11 साल की अवधि के लिए ले रही है। यानि कर्ज का अदायगी सरकार को 11 वर्ष की अवधि में करनी है। इस दौरान सरकार नियमित रूप से निवेशकों को ब्याज की अदायगी ककती रहेगी। ब्याज की अदायगी के लिए 27 अक्टूबर, 2023 का समय तय किया गया है।

यहां खुद ब खुद घूमने लगा शिवलिंग का कलश, देखें चमत्कारी वीडियो