25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान में घुसकर बदमाशों ने 3 लोगों पर किया धारदार हथियार से हमला, खौफनाक वारदात CCTV में कैद

बर्तन दुकान में घुसकर अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें बर्तन दुकान संचालक, उसके बड़े भाई और पिता घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Oct 2022, 5:01 PM IST

News

दुकान में घुसकर बदमाशों ने 3 लोगों पर किया धारदार हथियार से हमला, खौफनाक वारदात CCTV में कैद

कटनी. मध्य प्रदेश सरकार की तमाम सख्तियों के बावजूद यहां अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण सूबे के कटनी शहर में देखने को मिला है। शहर में आए दिन हो रही घटनाओं से आमजन में दहशत का माहौल है। दरअसल, कटनी में रविवार की शाम एक बर्तन दुकान में घुसकर नकुल निषाद नामक शख्स के साथ साथ 7-8 बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसी के साथ बदमाशों ने बर्तन दुकान संचालक, उसके बड़े भाई और पिता के साथ जमकर मारपीट भी की है, जिससे तीनों घायल हुए हैं। वारदात बर्तन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मामला शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत हीरागंज इलाके का है। जहां बर्तन संचालक ताम्रकार की दुकान पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया गया, जिसमें दुकान संचालक राहुल ताम्रकार समेत उसके भाई और पिता को चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें- रंगीन मिजाज DEO सस्पेंड : ट्रांसफर के नाम पर महिला टीचर से कहा था- 'तुम स्मार्ट हो, घर आ जाओ'


नकुल निषाद समेत 7-8 लोगों पर हमले का आरोप

मीडिया बातचीत में बर्तन दुकान संचालक राहुल ताम्रकार ने बताया कि, घटना से कुछ समय पहले गाड़ी चलाने की बात को लेकर उनका अपराधियों से मामूली विवाद हुआ था, जिसके थोड़ी देर बाद 8 से 10 युवकों ने दुकान पर आकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल, मारपीट की घटना के बाद पीड़ित पक्ष की और से शिकायत दर्ज करा दी गई है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- फुल्की और आइसक्रीम खाकर 60 लोग हुए बीमार, बिक्री पर लगी रोक