मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 18 से 20 जून के बीच होगी। एमपी के दक्षिणी हिस्से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी-बालाघाट से मानसून प्रदेश में पहुंचेगा और फिर अन्य हिस्सों में पहुंच जाएगा। मध्य प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो 20 जून तक प्रदेश की राजधानी भोपाल, 22 जून तक इंदौर और 24 जून तक महाकाल की नगरी उज्जैन में मानसून की धमाकेदार एंट्री होगी। आइएमडी (IMD) के मुताबिक भारत में इस बार 104 फीसदी तो एमपी में भी सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना जताई है। वहीं मध्य प्रदेश में इस बार सामान्य से 4-6 फीसदी ज्यादा बारिश की संभावना है।