
मध्य प्रदेश के सीएम ने भेजी पांच करोड़ की राशि (फोटो सोर्स: ANI)
mp news: मध्यप्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर चल रहा है। पूरे प्रदेश में हर विभाग में तबादले किए जा रहे हैं और इसी बीच मध्यप्रदेश सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश में तबादलों की तारीखों में बढ़ोत्तरी की है। तबादले की तारीखों में बढ़ोत्तरी प्रदेश के उन सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों के लिए बेहद राहतभरी खबर है जो अपना ट्रांसफर कराने के लिए कतार में हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने तबादलों की तारीफ 31 मई से बढ़ाकर 10 जून कर दी है इसके बाद अब प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी अपने ट्रांसफर के लिए 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यहां बता दें कि मध्यप्रदेश में पिछले तीन साल से ट्रांसफर पर प्रतिबंध था जो बीते दिनों हटाया गया है और अब नई तबादला नीति के तहत ट्रांसफर हो रहे हैं।
तीन साल बाद ट्रांसफर विंडो खुलने से प्रदेश में तबादले को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है। शिक्षा, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग में सबसे अधिक आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा ट्रांसफर की मारामारी स्कूल शिक्षा विभाग में है, जहां 35 हजार आवेदन आ चुके हैं। राजस्व में 8 हजार और स्वास्थ्य में 4 हजार से ज्यादा तबादलों के आवेदन आए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने तबादलों की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
Updated on:
27 May 2025 05:15 pm
Published on:
27 May 2025 05:15 pm
