भोपाल में राजस्व विभाग के कार्यक्रम में 362 नव चयनित सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने नायब तहसीलदार का नाम बदलने का ऐलान किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब से आप नायब नहीं 'नायाब' होंगे। आपको सभी को बहुत-बहुत बधाई। नायब तहसीलदार केवल नायब नहीं, बल्कि नायाब बनें। जिसके बाद अब नायब तहसीलदारों को नए नाम नायाब तहसीलदार के नाम से जाना और बुलाया जाएगा।