मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई को मध्य प्रदेश के दमोह, जबलपुर, मंडला, गुना, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, धार, अनूपपुर, सिवनी, भोपाल, रायसेन, देवास, इंदौर, अलीराजपुर, धार, झाबुआ, पन्ना समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में जमकर पानी बरस सकता है।