
MP Weather Alert :मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। इसी के चलते यहां आगामी 48 घंटों के दौरान एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने जा रही है। हवाओं के बदलते रुख के चलते मध्य प्रदेश के मौसम के बदलाव होने जा रहा है। हालांकि, कई जिलों में बादल भी छाने लगे हैं। प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ है। आज मौसम विभाग ने ग्वालियर-रीवा संभाग के जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में आगामी 48 घंटों के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर हवाओं का रुख फिर से उत्तर की तरफ हो गया है। 7 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट हो सकती है। रविवार को रात का न्यूनतम तापमान अधिकांश जिलों में 7 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जबकि सिंगरौली, सीधी, सतना, रीवा, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, मऊगंज और पन्ना में मध्यम से घना कोहरा तो वहीं छतरपुर, मैहर और श्योपुरकलां में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला।
मंडला में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिला है। प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में मंडला शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा कल्याणपुर (शहडोल) में 4.4 डिग्री, हिल स्टेशन पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 4.6 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 6.3 डिग्री और उमरिया में 6.5 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया है।
Published on:
06 Jan 2025 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
