10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आने वाले 12 घंटे बेहद खतरनाक, तांडव मचाएगी बारिश, RED ALERT जारी

mp weather: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमोत्तम मध्यप्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है और दतिया, सीधी के ऊपर से मानसून ट्रफ गुजर रही है....।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Jul 2025, 8:59 PM IST

mp weather

heavy rain warning red alert issued mausam vibhag (source-patrika)

mp weather: मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश ने एक तरफ जहां जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है और बाढ़ के हालात बना दिए हैं वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने एक बार फिर अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट (RED ALERT) जारी किया है। मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक आने वाले कुछ घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की इस अलर्ट ने एक बार फिर उन लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं जो पहले ही बारिश से बेहाल हैं और बाढ़ के हालातों से जूझ रहे हैं।

इन जिलों में अलर्ट..

RED ALERT- गुना और श्योपुर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
ORANGE ALERT- विदिशा, राजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, सागर, दमोह जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
YELLOW ALERT- भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्ना जिलों में भारी बारिश और हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में झंझावात और वज्रपात की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

1 और 2 अगस्त को ऐसा होगा मौसम

अगस्त की शुरुआत में मध्यप्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है लेकिन फिर भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 1 अगस्त को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं 2 अगस्त को एमपी में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है।