2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नपा कर्मचारियों ने काम बंद कर की हड़ताल, सौंपा ज्ञापन.. देखें पूरा मामला!

मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 21 Apr 2018, 8:30 PM IST

strike

भोपाल/मंडीदीप। नगर पालिका कर्मचारी संगठन मांगों को लेकर शुक्रवार को एकदिवसीय कामबंद हड़ताल रहे। कर्मचारियों ने मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष माजिद उल्ला खान ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सातवें वेतनमान लाभ नहीं मिलना, नौ साल बाद समयमान वेतनमान का लाभ नहीं मिलना, दैनिक वेतन भोगियों को स्थाई करने की योजना का लाभ दिलाना, निकायों में स्थापना व्यय की सीमा 65 से 70 प्रतिशत+ करना एवं सेवा भर्ती नियमों में कम्प्यूटर ऑपरेटरों के पदो को समाहित किये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मी संगठन कामबंद हड़ताल रहे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर 28 अप्रैल को प्रदेश के सभी अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा मप्र संचालनालय भोपाल का घेराव किया जायेगा। साथ ही 1 मई को अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

हड़ताल से नगर पालिका कार्यालय में कामकाज ठप

कर्मचारियों के शुक्रवार को हड़ताल पर रहने से नगर पालिका कार्यालय का काम काज ठप रहा। इससे कार्यालय में काम कराने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका बैरसिया कर्मचारी संघ अध्यक्ष बीरेन्द्र चक्रवर्ती के कहा कि प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा समय समय पर कर्मचारियों की मांगो के सम्बन्ध में शासन को ज्ञापन सोंपे गए, लेकिन आज तक मांगो का निराकरण नही हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन

एलपीजी का महत्व बताने शुक्रवार का दिन उज्जवला दिवस के रूप में आयोजित किया गया। महावीर कॉलोनी स्थित मां विजयासन इंडेन गैस एंजेसी पर महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे गए। मुख्य अतिथि भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपू परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अधिक चिंता रसोई घर में काम कर रही महिलाओं की की है। महिलाएं लकड़ी के चूल्हें पर रोटी बनाकर आंखें कमजोर कर लेती हैं। यदि गैस पर भोजन पकाऐंगी, तो स्वस्थ्य रहेंगी। इस मौके पर विशाल श्रीवास्तव, नरेश सेठी, राम दुबे, राजू विश्वकर्मा, दीपेश तिवारी मौजूद थे।