भोपाल. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद अन्य कई देशों की तरह भारत में भी 1 दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। लेकिन, अब भारत में इस राष्ट्रीय शोक पर विवाद खड़ा होने लगा है।नरसिंहपुर के परमहंसी गंगा आश्रम में आयोजित पत्रकार वार्ता में ज्योतिष्पीठाधीश्वर और द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज ने ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर भारत में 1 दिन के राष्ट्रीय शोक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, जिन्होंने हमें सैकड़ों साल गुलाम बनाकर रखा, आखिर कैसे हम उनके लिए राष्ट्रीय शोक मना सकते हैं।