इधर जनसेवा लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 में भी जमीन के खसरा-खतौनी की नकल के लिए टोल-फ्री नंबर 181 का संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार 181 पर कॉल करें, नकल आपको एसएमएस व वॉट्सएप पर आएगी। सीएम सीएम जन सेवा के माध्यम से इनमें स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चालू खसरा की प्रतिलिपि, खतौनी की प्रतिलिपि, चालू नक्शा की प्रतिलिपि, भू-अधिकार पुस्तिका की प्रतिलिपि और स्पेसिमेन कॉपी (खसरा, खतौनी एवं नक्शा) 181 पर एक कॉल पर से उपलब्ध कराई जा रही है।