पहली सूची में 80 उम्मीदवारों के नाम होंगे, जिनमें से करीब ४० सीटों पर सिंगल नाम का ही पैनल है। ये चालीस सीटें मौजूदा विधायकों की हैं। 40 विधायकों की फिर से उम्मीदवारी का एेलान पहली सूची में कर दिया जाएगा, अन्य विधायकों का सर्वे के आधार पर दूसरी सूची में नाम आएगा। बाकी 40 सीटें एेसी हैं जो कांग्रेस तीन या उससे ज्यादा बार से नहीं जीती और उन पर दावेदारों की संख्या ज्यादा नहीं है,उनके नाम भी पहली सूची में आ जाएंगे।