भोपाल. मंगलवार को सुबह—सुबह हबीबगंज स्टेशन के पास कुछ पुलिसकर्मी अचानक सक्रिय हो उठे। इन पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति को पकड़ा। बाद में मालूम चला कि सादी वर्दी में आए ये पुलिसवाले जबलपुर लोकायुक्त पुलिस के थे और उन्होंने एक रिश्वतखोर इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। लोकायुक्त पुलिस ने एनएचएम के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ऋषभ कुमार जैन को रिश्वत लेते पकड़ा।