मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित नौ जिलों में बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है और रोजाना नए नए मरीज इन जिलों में सामने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, विदिशा, रतलाम, धार, दतिया, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में संक्रमण सबसे ज्यादा है। बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इन सभी नौ जिलों के कलेक्टर्स को जरुरी दिशा निर्देश भी दिए हैं।