रमाकांत, उमाकांत और अखिलेश गुंदेचा की तिकड़ी को पूरे देश में गुंदेचा बंधु के नाम से प्रसिद्धि हासिल है। बड़े भाई उमाकांत गुंदेचा के मुताबिक, एक कार्यक्रम में जाने के लिए वो और उनके छोटे भाई रमाकांत पुणे जाने के लिए हबीबगंज स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक रमाकांत को सीने में दर्द होने लगा। साथ में मौजूद लोगों को लगा कि, शायद ये एसीडिटी का दर्द होगा। लेकिन, थोड़ी ही देर में दर्द असहनीय हो गया, तो तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया। हालांकि, जब तक एंबुलेंस आती तब तक उनकी ओर से कोई भी गतिविधि आना बंद हो गई थी।