29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Tourism का नया चेहरा बने Pankaj Tripathi, आपको कराएंगे मध्य प्रदेश की सैर

Pankaj Tripathi: एमपी टूरिज्म का नया एम्बेसडर बनने के बाद पंकज त्रिपाठी ने कहा है कि वे खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यही नहीं पंकज ने मध्य प्रदेश टूरिज्म की जमकर तारीफ भी की है। यहां जानें क्या बोले अभिनेता और अब मध्य प्रदेश टूरिज्म के ब्रांड एम्बेस्डर पंकज त्रिपाठी…

3 min read
Google source verification
pankaj tripathi

सिर्फ एक अभिनेता नहीं पंकज त्रिपाठी अब एमपी टूरिज्म के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं...

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) देश का सबसे बेस्ट टूरिज्म प्लेस (Best Tourist Place) है, जहां हर टूरिस्ट के लिए सबकुछ है। प्राकृतिक आश्चर्यों से लेकर भव्य वास्तुशिल्प, जीवंत वन्य जीवन तक… यह कहना है बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी का। बता दें कि पंकज त्रिपाठी को हाल ही में मध्य प्रदेश टूरिज्म (madhya pradesh tourism) का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

एमपी टूरिज्म (MP Tourism) का नया एम्बेसडर बनने के बाद पंकज त्रिपाठी ने कहा है कि वे खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यही नहीं पंकज ने मध्य प्रदेश टूरिज्म की जमकर तारीफ भी की है। यहां जानें क्या बोले अभिनेता और अब मध्य प्रदेश टूरिज्म के ब्रांड एम्बेस्डर पंकज त्रिपाठी…

अक्सर बेबाकी से भारत की विविधता की जमकर तारीफ करने वाले पंकज त्रिपाठी अब टूरिस्ट को मध्य प्रदेश की सैर कराने की तैयारी में लग गए हैं। फिल्मी दुनिया में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले पंकज मध्य प्रदेश की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासतों पर भी अपने अनूठे अंदाज की छाप छोड़ेंगे।

मध्य प्रदेश से है विशेष लगाव और प्यार- Pankaj Tripathi

मध्य प्रदेश टूरिज्म का नया चेहरा बने पंकज त्रिपाठी एमपी के बेहद करीब रहे हैं। फिल्म ओह माय गॉड की शूटिंग हो या फिर स्त्री और स्त्री 2 की उन्होंने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहरों के साथ ही धार्मिक धरोहरों को भी नजदीक से देखा है, शायद यही कारण है कि उन्हें मध्य प्रदेश से बेहद लगाव है। पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि मेरे करियर ही नहीं पर्सनल लाइफ में भी इस राज्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पंकज त्रिपाठी का कहना है कि मध्य प्रदेश टूरिज्म का चेहरा चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मध्य प्रदेश मेरे लिए सिर्फ एक गंतव्य नहीं है बल्कि, यह एक ऐसी जगह है जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों रूप से अनगिनत यादें और संबंध समेटे हुए है।

यात्रा दिमाग को खोलती है और जीवन समृद्ध बनाती है

शूटिंग के दौरान मध्य प्रदेश की खूबसूरत लोकेशन्स पर घूम चुके पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि उन्हें यात्रा की शक्ति पर भरोसा है क्योंकि यह दिमाग को खोलती है और जीवन को समृद्ध बनाती है। वह मध्य प्रदेश की सुंदरता को दुनिया के सामने पेश करने में मदद करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

इन फिल्मों की शूटिंग के लिए एमपी आ चुके हैं पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि, फिल्म स्त्री, स्त्री 2, लुका छुपी, ओह माई गॉड 2 और लूडो जैसी फिल्मों की शूटिंग के लिए यहां काफी समय बिताने के बाद मैंने मध्य प्रदेश की मनोरम प्राकृतिक छटा को करीब से देखा है, लोगों की गर्मजोशी को महसूस किया है और अद्वितीय सांस्कृतिक समृद्धि को सीधे तौर पर अनुभव किया है।

मध्य प्रदेश में हर टूरिस्ट के लिए कुछ न कुछ है

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अनूठे प्राकृतिक आश्चर्यों से लेकर भव्य वास्तुशिल्प स्थानों और जीवंत वन्य जीवन तक, मध्य प्रदेश में हर टूरिस्ट के लिए कुछ न कुछ है। मैंने हमेशा विदेश यात्रा करने के बजाय भारत के अपने खजाने की खोज करना पसंद किया है।

मध्य प्रदेश वास्तव में देश में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। यह भूमिका मुझे इस प्यार को दूसरों के साथ साझा करने और लोगों को मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के अद्भुत दृश्य की खोज करने के प्रति प्रेरित करने का अवसर प्रदान करेगी। मध्य प्रदेश पर्यटन का उद्देश्य त्रिपाठी को शामिल करके ‘राज्य की विविधता को उजागर करना’ है। इसमें वन्यजीव अभयारण्यों और यूनेस्को विरासत स्थलों से लेकर आध्यात्म और स्थापत्य कला से जुड़े स्थल तक शामिल हैं।

पंकज त्रिपाठी, अभिनेता

ये भी पढ़ें: स्टूडेंट्स की कुंडली तैयार करवा रही मोहन सरकार, AI करेगा आपके बच्चे की निगरानी

ये भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा कल, 400 साल पुराने इस मंदिर में दर्शन देंगे भगवान कार्तिकेय स्वामी