10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Twisha Sharma Case : कोई नहीं सुन रहा ट्विशा शर्मा का केस, 5 दिनों में 5 अदालतों में पहुंच गई याचिका

Twisha Sharma Case : ट्विशा शर्मा के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, मुकदमे की सुनवाई भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग
2 min read
Google source verification
ट्विशा शर्मा केस

ट्विशा शर्मा केस image- AI Grok

Twisha Sharma Case : भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मामले में आरोपी सास की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। वे अभी जेल में ही हैं और वहां से निकलने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। ट्विशा शर्मा संदिग्ध मामले में पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई ही नहीं हो पा रही है। हाल ये है कि ट्विशा शर्मा मामले में 5 दिनों में उनकी याचिका 5 अदालतों में पहुंच चुकी हैं। आरोपी गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका मामले से कई न्यायाधीश अलग हो चुके हैं। ट्विशा शर्मा के पिता नव निधि शर्मा ने एक बार फिर आरोपियों को रसूखदार बताते हुए निष्पक्ष सुनवाई की मांग की है। उन्होंने मामले को लेकर आशंका जताई। नव निधि शर्मा ने ट्विशा शर्मा केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग करते हुए देश की शीर्ष अदालत में याचिका दायर की।

ट्विशा शर्मा केस को लेकर पिता नव निधि शर्मा की आशंकाएं अभी भी बरकरार हैं। उनका कहना है कि मामले की आरोपी गिरि बाला सिंह भोपाल जिला कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुकी हैं। ऐसे में जांच को प्रभावित किया जा सकता है।

पिता का बड़ा आरोप

नव निधि शर्मा ने अब ट्विशा शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने मुकदमे की सुनवाई भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है। नवनिधि शर्मा की याचिका पर 16 अक्टूबर को सुनवाई होगी। पिता ने निष्पक्ष सुनवाई को लेकर आशंका जताई है। पीडि़त परिवार की तरफ से केस की पैरवी कर रहे वकील अंकुर पांडेय ने बताया कि ट्विशा की 12 मई को ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सास गिरि बाला सिंह और पति अधिवकता समर्थ सिंह आरोपी हैं।

लोकल लेवल पर जांच को प्रभावित करने की पूरी आशंका

सुप्रीम कोर्ट में ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि मामले की आरोपी गिरिबाला सिंह पूर्व जज हैं। वे भोपाल जिला कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुकी हैं। वहीं गिरि बाला सिंह जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष भी थीं। इसलिए लोकल लेवल पर जांच को प्रभावित करने की पूरी आशंका है।

5 दिन में 5 अदालतों में गई जमानत याचिका

ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने आगे कहा कि जमानत याचिका 5 दिनों में 5 अदालतों तक पहुंची। इनमें से 3 न्यायाधीशों ने मामले से अलग होने या फाइल लौटाने का फैसला किया था।