एक्सपर्ट का ये है मानना
एक्सपर्ट के मुताबिक सरकार ने डीजल-पेट्रोल पर 1-1 रुपए सेस और 1-1 रुपये ड्यूटी बढ़ाई है। इसके असर से डीजल लगभग 2.40 रुपये एवं पेट्रोल 2.55 रुपए महंगा हो सकता है। नई दरें शुक्रवार रात से लागू हो जाएगी। वर्तमान में मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर 34 प्रतिशत और डीजल पर 22 प्रतिशत वैट टैक्स लगता है। इसके अलावा एजुकेशन सेस 0:50 पैसे प्रति लीटर, रोड सेस जो अभी 3 रुपए प्रति लीटर लग रहा है, वह 4 रुपए प्रति लीटर हो जायेगा। वर्तमान में डीजल पर 16 रुपए एवं पेट्रोल पर 19 रुपए के आसपास एक्साइज ड्यूटी लग रही है।