इधर, राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल के दाम 73.45 पैसे हैं, जिसमें कल से लेकर आज तक 10 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। वहीं, आज भोपाल में डीजल के दाम भी 65.52 पैसे प्रति लीटर हो गए हैं। इसी अवधि में डीज़ल के दामों में भी 06 पैसे प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ है। जानकारों का अनुमान है कि, रुपये की कीमत में उतार चढ़ाव के कारण कच्चे तेल के दामों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि, जानकारों का ये भी मानना है कि, आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट देखी जा सकती है।