बता दें कि ये मामला शहर के अंतर्गत आने वाले कटारा हिल्स थाने का है, जहां एचसीएम के पद पदस्थ संदीप पाठक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। संदीप पाठक की सबसे पहली लापरवाही तो ये मानी जा रही है कि वो अपने दोस्त को थाने के भीतर ले आए। यहां उन्होंने अपने दोस्त को न सिर्फ पुलिस की एसएलआर बंदूक से हाथ लगाने दिया, बल्कि बंदूक के साथ फोटो भी खींचने दी और खुद भी खिंचवाई और इससे भी बड़ा लापरवाही ये रही कि दोस्त ने सरकारी बंदूक और पुलिसकर्मी के साथ अपने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए।