Pandit Pradeep Mishra apologies: राधा रानी (Radha Rani) को लेकर दिए गए बयान पर मचे बवाल और प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) की नाराजगी के बाद अब पंडित प्रदीप मिश्रा (pandit pradeep mishra) ने इसे लेकर सफाई दी है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने वायरल वीडियो (viral video) को लेकर सारी सच्चाई बताते हुए कहा कि वायरल वीडियो से बृजवासियों समेत कई लोगों को ठेस पहुंची है। हमने उस बात के लिए माफी भी मांगी है। अगर किसी को ठेस पहुंची है तो हमें क्षमा करें। वहीं प्रेमानंद महाराज की नाराजगी को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है हमारा पूज्य गुरुजी से कोई विवाद नहीं है। मैं उनके चरणों का दास हूं। उनका आशीर्वाद बना रहे।