scriptअगर आपके पार्टनर में हैं ये खूबियां तो वो है आपके लिए परफेक्ट, जानिए Secrets | qualities of perfect life partner know secrets | Patrika News

अगर आपके पार्टनर में हैं ये खूबियां तो वो है आपके लिए परफेक्ट, जानिए Secrets

locationभोपालPublished: Oct 05, 2019 04:02:48 pm

Submitted by:

Faiz

किसी से रिश्ते बनाना तो आसान होता है, लेकिन उन्हें निभाना बड़ा मुश्किल होता है। बात नए रिश्ते की करें तो, हर इंसान अपने जीवन में ये ख्वाहिश रखता है कि, वो अपने जीवन में जिस नए रिश्ते से बंधे वो उसके लिए परफेक्ट हो। क्योंकि, जीवन में खुशियां सिर्फ अच्छे रिश्तों से ही आती है।

perfect life partner

अगर आपके पार्टनर में हैं ये खूबियां तो वो है आपके लिए परफेक्ट, जानिए Secrets

भोपाल/ हर इंसान के जीवन में सबसे मूल्यवान उसके रिश्ते होते हैं। जीवन में हर रिश्ता हमें हमारे बड़ों के ज़रिये मिला होता है, लेकिन एक रिश्ता ऐसा भी होता है, जिसे हम खुद बनाते है। ये एक ऐसा रिश्ता होता है, जो शायद दुनिया में सबसे खास होता है। हालांकि, किसी से रिश्ते बनाना तो आसान होता है, लेकिन उन्हें निभाना बड़ा मुश्किल होता है। बात नए रिश्ते की करें तो, हर इंसान अपने जीवन में ये ख्वाहिश रखता है कि, वो अपने जीवन में जिस नए रिश्ते से बंधे वो उसके लिए परफेक्ट हो। क्योंकि, जीवन में खुशियां सिर्फ अच्छे रिश्तों से ही आती है।

 

पढ़ें ये खास खबर- आपको भी खाना खाते समय आता है पसीना …तो हो जाएं सतर्क, जानिए कारण और इलाज


पसंद-नापसंद बेहद ज़रूरी

रिलेशनशिप में पसंद-नापसंद और सूझ-बूझ सब चीजें देखकर लाइफ पार्टनर ढूंढना बेहद जरूरी होता है। वैसे तो हम अपने जीवन में सुनते आ रहे हैं कि, जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। शायद संभव भी है, लेकिन किसी रिश्ते में बंधने के बाद कपल के बीच अंडरस्टैंडिग न बन पाए, तो उस जीवन को गुज़ार पाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन सवाल ये है कि, आखिर पता कैसे चले कि हम सही पार्टनर के साथ हैं या नहीं। अगर समय रहते ही ये पता चल जाए कि हम सही इंसान के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं तो पूरी लाइफ खुशी के साथ बीतती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें आज़मा कर आपने सही पार्टनर का चयन कर रहे हैं या नहीं।

 

पढ़ें ये खास खबर- सेहतमंद रहने के लिए दिन में इतनी बार खाएं खाना, ये गंभीर बीमारियां भागेंगी दूर तेजी से घटेगा वजन


-क्या आपका पार्टनर आपसे ये बातें शेयर करता है?

किसी भी परफेक्ट रिलेशनशिप का सबसे बड़ा पिलर होता है विश्वास। इंसान को जिसपर विश्वास होता है वो उसी के साथ अपनी बातें शेयर करता है। अपना सुख दुख के बारे में बताता है। अगर आप अपने पार्टनर को निसंकोच अपने जीवन से जुड़ी हर बात बताते हैं या वो आपको उसके जीवन से जुड़ी हर बात बताता है, तो समझ लीजिये कि, आप किसी विश्वस्नीय के साथ हैं। रिलेशनशिप में बहुत जरूरी है कि अपने पार्टनर से सभी बाते शेयर की जाएं, इससे एक दूसरे पर विश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही उस बात के ज़रिये आपका पार्टनर आपके जीवन के उतना ही नज़दीक आ भी जाता है।

 

पढ़ें ये खास खबर- थायराइड को जड़ से खत्म करने में कारगर है अश्वगंधा, इस तरह होगा फायदा


-क्या आपका पार्टनर आपका सम्मान करता है?

किसी भी रिलेशनशिप में प्यार के साथ साथ एक दूसरे का सम्मान करना भी बहुत जरूरी है। जिस रिलेशनशिप में एक दूसरे का सम्मान न हो तो उस रिश्ते की नीव खोखली मानी जाती है। यानी संभव है कि, वो रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक सकता। इसीलिए अगर आपका पार्टनर आपसे प्यार करने के साथ साथ आपका सम्मान भी करता है, तो समझ लीजिए कि, वो आपके लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर है।


-क्या आपके पार्टनर को आपकी सभी आदते पसंद है?

किसी भी रिश्ते में परफेक्ट बनाने के लिए प्यार के साथ साथ और भी कई चीजें बहुत जरूरी होते हैं। जैसे आपको अच्छे रिलेशनशिप में रहने के लिए अपने पार्टनर की हर आदत के बारे में पता होना चाहिए। साथ ही, वो आदतें आपको कितनी पसंद आती हैं, क्योंकि, अगर आपको आपके पार्टनर की कोई आदत पसंद नहीं या आपके पार्टनर को आपकी कोई आदत पसंद नहीं, तो ऐसे इंसान के साथ जीवन में खुिया देख पाना बहुत कम ही संभव होगा। लाइफ पार्टनरशिप वही कामयाब हो सकती है, जो एक दूसरे की आदतों से भी प्यार करने वाली हों।


-क्या आप अपने पार्टनर पर भरोसा कर सकते हैं?

किसी भी रिश्ते में जितना स्थान प्यार का होता है उतना ही स्थान एक दूसरे पर भरोसे का होता है। आपके और आपके पार्टनर दोनों के बीच विश्वास की डोर मजबूत है तो समझ लीजिये कि, आपके लिए वो शख्स परफेक्ट लाइफ पार्टनर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो