10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Rain Alert: 3 दिन और कहर बरपाएगा मानसून, 28 जिलों में ‘हाई अलर्ट’

MP Rain Alert: कई जिलों में तीन-चार दिन से जारी झमाझम बारिश (monsoon) से नदी नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राजस्थान से सटे जिलों में अति भारी बारिश की ज्यादा संभावना है। वहीँ, बांध खुलने से कई घाट जल मग्न हो गए। (MP Weather Update)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 28 Jul 2025, 8:54 AM IST

rain alert MP Weather Update narmada dam flood monsoon (फोटो सोर्स- Patrika.com)

rain alert MP Weather Update narmada dam flood monsoon (फोटो सोर्स- Patrika.com)

MP Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में तीन-चार दिन से जारी झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। रविवार को राजधानी समेत प्रदेशभर में बूंदें बरसती रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक इसी तरह का बारिश भरा मौसम बना रहेगा। जलस्तर बढ़ने पर बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। जबलपुर के बरगी डैम के 15, इंदिरा सागर के 12, ओंकारेश्वर बांध के 9 गेट खोले गए हैं।

बरगी डैम से पानी छोड़े जाने पर नर्मदा तटों पर 10-12 फीट तक जलस्तर बढ़ गया है। ओंकारेश्वर और खेड़ी घाट में सभी घाट जलमग्न ह चुके हैं। जिसके चलते घाटों पर स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया है। रविवार सुबह 3.30 बजे तक शिवपुरी में पौने 4.75 इंच, रतलाम में सवा 2 इंच, सतना, उमरिया में 2-2 इंच बारिश हुई। भोपाल में कभी रिमझिम तो कभी तेज बौछारें पड़ती रहीं। (Rain Alert)

राजस्थान से सटे जिलों में खतरनाक बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि प्रदेश में मानसून (monsoon) का जो लो प्रेशर एरिया बना था, वह राजस्थान पहुंच रहा है। इस कारण नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर मालवा, शाजापुर, ग्वालियर, श्योपुर आदि स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि शेष स्थानों पर बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है। (MP Weather Update)

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

अति भारी बारिश का अलर्ट: मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी और टीकमगढ़ में अगले 24 घंटों में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। (MP Weather Update)

भारी बारिश का अलर्ट: राजगढ़, खंडवा, हरदा, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर जैसे जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। (Rain Alert)