29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan 2024: यहां 11 दिन रक्षाबंधन महोत्सव, 19 से 29 अगस्त तक राखी बंधवाएंगे मंत्री विश्वास सारंग

हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाएंगे मंत्री विश्वास सारंग। नरेला विधान सभा क्षेत्र की बहनों से बंधवाएंगे रक्षा सूत्र...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 18 Aug 2024, 11:53 AM IST

BJP asked questions by taking the names of Kamal Nath Ajay Singh and Arun Yadav

BJP asked questions by taking the names of Kamal Nath Ajay Singh and Arun Yadav

Raksha Bandhan 2024: एमपी की राजधानी भोपाल शहर के नरेला विधानसभा क्षेत्र में हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और स्थानीय विधायक विश्वास सारंग लड़कियों और बहनों से 11 दिन तक राखी बंधवाएंगे। वे कल सोमवार 19 अगस्त से 29 अगस्त तक नरेला क्षेत्र के सभी वार्डों में जाएंगे और बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे।

एकतापुरी मैदान से करेंगे शुरुआत

मंत्री विश्वास सारंग (Minister Vishwas Sarang) 19 अगस्त से भोपाल के एकतापुरी मैदान से इस महोत्सव की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 29 अगस्त लगातार अन्य सभी वार्डों में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में मंत्री सारंग के विधानसभा क्षेत्र की हजारों बहनें मंत्री सारंग की कलाई पर रक्षासूत्र बांधेंगी।

मथुरा से आएंगे कलाकार

इस वर्ष यह पर्व 19 से शुरू होकर 29 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस दौरान महोत्सव में मथुरा से आए कलाकारों द्वारा श्रीराधा-कृष्ण का नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। झूले लगेंगे। बहनों को मेंहदी लगाने और चूड़ियां पहनाने के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: MP News: नया नियम, Arms License चाहिए तो अब ये दस्तावेज जरूरी, वरना कैंसिल होने के भी चांस
ये भी पढ़ें: IMD Rain Alert: अब सुपर साइक्लोन से खतरा, एमपी में फिर बदलेगा मौसम, शुरू होगी तूफानी बारिश

रक्षासूत्र बंधवाने बनाया रिकॉर्ड

मंत्री सारंग ने शनिवार को लिंक रोड क्रमांक एक गुजराती भवन में जानकारी देते हुए कहा कि विश्व का सबसे बड़ा रक्षाबंधन पर्व मनाया जा रहा है। वर्ष 2009 से रक्षाबंधन पर्व मनाया जा रहा है।

इस बार 16वां आयोजन है। बीते वर्ष 2023 में एक लाख 41 हजार 324 बहनों ने रक्षा-सूत्र बांधकर एक कीर्तिमान स्थापित किया था। इसके अलावा रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान 4 घंटे में 10182 बहनों से राखी बंधवाने का रिकॉर्ड भी बन चुका है।

ये भी पढ़ें: बेटी की गला घोंटकर हत्या मामले में बड़ा खुलासा, प्रेमी को किडनैप कर जान से मारना चाहते थे भाई

संबंधित खबर: Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर इस बार 5.30 घंटे का मुहूर्त, जानें कब बांध सकेंगे रक्षा सूत्र

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग