10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा से आए ज्वाइंट कमिश्नर से MP में डिप्टी कमिश्नर ने किया रेप!

अधिकारी रैंक तक की महिलाओं के सुरक्षित नहीं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 7 Aug 2018, 7:09 PM IST

rape in bhopal

rape

भोपाल@मुद्दसीर खान की रिपोर्ट..

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला सुरक्षा और महिला उत्पीड़न को रोकने को लेकर कोई प्लान नहीं होने के चलते यहां लगातार ऐसी घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। इसके चलते सामान्य नागरिकों को तो छोडिए खुद सरकारी कर्मचारी तक अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं।

वहीं आज सामने आई एक घटना ने यहां अधिकारी रैंक तक की महिलाओं के सुरक्षित नहीं रह पाने का खुलासा किया है। राजधानी को शर्मसार करने वाला मामला सोमवार को सामने आया, जिसमें एक डिप्टी कमिश्नर ने महिला ज्वाइंट डिप्टी कमिश्नर के साथ एक होटल में रेप किया है। यह मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है।

सामने आई शुरूआती जानकारी के अनुसार दिल्ली में पदस्थ वाणिज्य विभाग की ज्वाइंट कमिश्नर ने डिप्टी कमिश्नर पंकज सिंह पर दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। हाईप्रोफाइल मामला होने के चलते इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। आनन-फानन में बड़े अधिकारी होटल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार नोएडा निवासी ज्वाइंट कमीश्नर महिला ने कमला नगर पुलिस को बताया कि वह अपने ही विभाग के डिप्टी कमिश्नर के साथ रविवार को प्रदेश के मुखिया के एक परिचित से मिलने भोपाल पहुंचे। यहां दोनों ने भदभदा स्थित जहांनुमा रिट्रीट होटल में नाइट स्टे किया।

ये है मामला...
मौके पर पहुंची पुलिस को महिला ने बताया कि वो जहांनुमा रिट्रीट मे पिछले दो दिन से रुकी है। रविवार रात को पंकज सिंह का फोन आया कि मैं कहां हूं। महिला ने उन्हें बताया कि वो होटल जहांनुमा के कमरा नंबर 14 में रुकी है। इसके बाद पंकज सिंह ने फोन काट दिया।

रात करीब 12 बजे पंकज सिंह होटल पहुंच गया और दरवाजा खटखटाया। महिला ने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला पंकज कमरे में दाखिल हो गया। और उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे महिला अधिकारी सुबह चार बजे कमरे से बाहर निकली और होटल कर्मचारियों को पूरी बात बताई।