3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में भीषण सड़क हादसा, बोरवेल मशीन से टकराया लोडिंग ऑटो, दो की दर्दनाक मौत

Road Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़े हादसे की खबर आ रही है, एयरपोर्ट रोड पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 4 Jan 2025, 12:18 PM IST

Road Accident

Road Accident: राजधानी भोपाल में भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। हादसा इतना भयावह था कि 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा एयरपोर्ट रोड पर हुआ। यहां एक लोडिंग ऑटो बोरवेल मशीन से टकरा गया। हादसे में लोडिग ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसा देख प्रत्यक्षदर्शी गाड़ी के पास पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी को अंदर से देखा तो 4 युवक खून से लथपथ थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो का इलाज जारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। हादसा शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर में हत्या, मुरैना में शव जलाया, चंबल में फेंकी अस्थियां, शातिर पति की हैवानियत उड़ा देगी होश