3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी को एक और वंदेभारत, दो राज्यों को जोड़नेवाली नई ट्रेन का रूट और शेड्यूल तय

jbp chand fort Vande Bharat रेलवे ने नए रुट की घोषणा कर नया शेड्यूल भी बना लिया है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही नई वंदेभारत ट्रेन शुरू हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 17 Feb 2025, 8:28 PM IST

jbp chand fort Vande Bharat

jbp chand fort Vande Bharat

मध्यप्रदेश को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस Vande Bharat मिल रही है। रेलवे ने नई ट्रेन का रूट और शेड्यूल तय कर लिया है। नई वंदेभारत एक्सप्रेस दो राज्यों को जोड़ेगी। यह एमपी के जबलपुर से चलेगी और महाराष्ट्र के चांद फोर्ट स्टेशन तक जाएगी। पहले इसे जबलपुर से रायपुर तक चलाने का प्रस्ताव था लेकिन रेल प्रशासन ने यह रूट बदलने का फैसला लिया। रेलवे ने नए रुट की घोषणा कर नया शेड्यूल भी बना लिया है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही नई वंदेभारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। इसी के साथ जबलपुर को दो वंदेभारत एक्सप्रेस मिल जाएगी।

यात्रियों की जोरदार मांग के बाद आखिरकार जबलपुर से नई ट्रेन मिलने की आस पूरी हो गई है। यहां से वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी जोकि चंद्रपुर जिले में स्थित चांद फोर्ट स्टेशन तक जाएगी। इस प्रकार नई ट्रेन एमपी को महाराष्ट्र से जोड़ेगी। रेलवे के इस फैसले से संस्कारधानी सहित महाकौशल के रेल यात्रियों को खासी सुविधा होगी। प्रस्ताव रेलवे बोर्ड से मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।

जबलपुर से चांद फोर्ट स्टेशन करीब 476 किमी दूर है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस 8.35 घंटे में ये दूरी तय करेगी। रेलवे ने पहले जबलपुर से गोंदिया के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की जिसका रुट रायपुर होते हुए तय किया था। अब रूट बदल दिया गया है। वंदेभारत एक्सप्रेस अब जबलपुर से गोंदिया होते हुए चांद फोर्ट स्टेशन तक चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: सुंदरता पर फिदा हुआ बेटा कुणाल, जानिए बहू रिद्धि की किस खासियत से प्रभावित हैं शिवराजसिंह चौहान

पश्चिम मध्य रेल मंडल ने नए रूट के साथ ही जबलपुर-चांद फोर्ट वंदेभारत का नया शेड्यूल भी बना लिया है। इसके अनुसार नई ट्रेन जबलपुर से सुबह 6.30 बजे रवाना होगी और नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया होते हुए चांद फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3.45 बजे चांद फोर्ट स्टेशन से रवाना होकर देर रात जबलपुर पहुंचेगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार नई वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रस्तावित समय सारिणी रेलवे बोर्ड को भेज दी है। बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन चालू कर दी जाएगी।

ये है नया रूट और शेड्यूल
जबलपुर चांद फोर्ट वंदेभारत सुबह 6.30 बजे जबलपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 6.40 बजे मदन महल, 7.10 बजे नैनपुर, 8.28 बजे बालाघाट, 9.30 बजे गोंदिया, 11.53 बजे नागभीर और दोपहर 1.45 बजे चांद फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी।

चांद फोर्ट स्टेशन से वंदेभारत एक्सप्रेस दोपहर 3.45 बजे रवाना होगी, 6.18 बजे नागभीर स्टेशन, 5.50 बजे गोंदिया स्टेशन, 6.35 बजे बालाघाट, 8.15 बजे नैनपुर और रात 12.20 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।