इसके तहत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
पार्टी मुख्यालय पर आयोजित वरिष्ठ शिक्षक सम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस ने हमें लंबा इंतजार करवाया, लेकिन अब हम और इंतजार नहीं करेंगे। वहीं सपा ने बसपा से गठजोड़ के रास्ते खुले रखे हैं। अखिलेश ने कहा कि दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में गठबंधन के लिए उनकी पार्टी बसपा से बात करेगी। अभी सपा ने मध्य प्रदेश की गोंडवाना पार्टी से पहले ही गठबंधन कर रखा है।