MP से लीक हो गया 20 हजार ग्राहकों का डाटा
पिछले साल अप्रैल में भी मध्यप्रदेश की बैंकों के 20 हजार ग्राहकों का डाटा लीक होने से हड़कंप मच गया था। बताया जाता है क यह 10 से 20 पैसे प्रति व्यक्ति के हिसाब से बेच दिया गया था। यह बीस हजार लोग उन एक करोड लोगों में से हैं जिनकी बैंक डिटेल अप्रैल 2017 में लीक हुई थी। लीक हुई जानकारियों में लोगों के खातों के डाटा, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के नंबर, खाता धारकों के नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर के साथ फेसबुक-वॉट्सएप की संवेदनशील और बेहद निजी जानकारियां हैं। प्रदेश में करीब 5 करोड़ बैंक उपभोक्ता बैंकिंग लेन-देन करते हैं।