1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 से 10 दिसंबर तक सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित, आदेश जारी

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने ठंड को देखते हुए कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के 6 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Jan 2023, 9:11 PM IST

News

6 से 10 दिसंबर तक सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित, आदेश जारी

इन दिनों मध्य प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। इसी के चलते भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने तापमान में आ रही लगातार गिरावट और शीतलहर को देखते हुए जिले में संचालित कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के 6 जनवरी यानी शुक्रवार से 10 जनवरी मंगलवार तक अवकाश घोषित कर दिए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जारी आदेश के तहत भोपाल जिले में संचालित सभी शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/मान्यता प्राप्त/ सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई/माध्यमिक शिक्षा मंडल और सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में लागू रहेगा। हालांकि, इस दौरान स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारी को तय समय पर उपस्थित रहना होगा।


इन दिनों मध्य प्रदेश पूरी तरह ठंड की चपेट में है। 2.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ छतरपुर जिले का नौगांव सबसे ठंडा रहा। दतिया, खजुराहो, ग्वालियर में रात का पारा 4 डिग्री और इससे नीचे रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के 7 शहरों को छोड़ बाकी सभी में 10 डिग्री से नीचे तापमान रहा है।

यह भी पढ़ें- गंभीर घायल की जान बचाकर मध्य प्रदेश के 12 लोग बने 'नेक', सरकार करेगी सम्मान


इन जिलों में भी घोषित हो चुकी है स्कूलों की छुट्टी

कड़ाके की ठंड को देखते हुए इंदौर में 6 से 9 जनवरी तक नर्सरी से आठवीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल ने भी ठंड काे देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल का समय सुबह 9 बजे से करने के आदेश दिए हैं। सीहोर में तेज ठंड के कारण 6 और 7 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। विदिशा में भी नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 6 और 7 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें- कोहरे का असर : ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमीयात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार


इन जिलों पर भारी अगले दो दिन

प्रदेश के अधिकतर इलाकों में गीली और बर्फीली ठंड का प्रकोप है। मौसम विशेषज्ञ ए.के शुक्ला के मुताबिक, उत्तरी इलाकों से हवा के साथ कोहरा आ रहा है। इस कोहरे में पानी की बूंदें भी हैं। तेज हवा के कारण ये पेड़, पौधों, वाहनों या घास पर गिर रही हैं। खेतों में गेहूं ओर चने की फसल लगी है। इनकी सिंचाई के कारण ठंडक और बढ़ रही है। इसी वजह से दिन में भी ज्यादा ठंडक बनी हुई है। वहीं, मौसम विभाग का ये भी कहना है कि, अगले 2 दिन छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, मंडला और बैतूल में मावठा गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में बादल रह सकते हैं। हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।