1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे का असर : ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमीयात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

110 की स्पीड से चलने वाली ट्रेनें आईं 75 पर। छत्तीसगढ़ और समता 7 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Jan 2023, 7:56 PM IST

News

कोहरे का असर : ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमीयात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

सर्दी के चलते इन दिनों हर तरफ परेशानी बढ़ने लगी है। कोहरे के चलते आम जन जीवन पर काफी प्रबावित हो रहा है। कोहरे के कारण एक तरफ सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो गई है तो वहीं ट्रेनों के साथ साथहवाई सेवाओं पर भी इसका खासा असर पड़ रहा है। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश के कई जिलों की तरह ग्वालियर में अदिक कोहरा होने के कारण यहां से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें इन दिनों लेट चल रही है।

सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 7 घंटे और समता एक्सप्रेस समय से 7 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इसके अलावा गोंडवाना एक्सप्रेस 5 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 1.53 मिनट, झेलम एक्सप्रेस 1.53 मिनट, आगरा झांसी पैसेंजर 1.20 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस 2 घंट, सचखंड एक्सप्रेस-2 घंटे 31 मिनट, श्रीधाम एक्सप्रेस 2.44 मि नट, केरला एक्सप्रेस 1.45 मिनट की देरी से आई। वहीं स्पाइसजेट की बैंगलुरु के लिए फ्लाइट 2.30 घंटे की देरी से आई।

यह भी पढ़ें- चेकिंग के दौरान की पुलिस से बहस या झगड़ा किया तो चालान के साथ होगी FIR


लंबे रूट की ट्रेनें हो रही लेट

सर्दी के चलते जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं ट्रेनों की स्पीड पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। ठंड बढ़ते ही कोहरा शुरू हो गया है। इससे ग्वालियर से निकलने वाली अधिकांश ट्रेनें इन दिनों घंटों देरी से चल रही हैं। पिछले आठ दिन से लंबे रूट की अधिकांश ट्रेनें लेट होने यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा सुबह और शाम के समय ट्रेनों लेट हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- गोविंद सिंह के दावे के बाद कमलनाथ बोले- मैंने भी देखी है भाजपा नेताओं की अश्लील CD, देखें वीडियो


110 की स्पीड से चलने वाली ट्रेनें आईं 75 पर

रेलवे हर साल सर्दी से पहले कोहरे से बचने के लिए नये- नये उपाय करता आ रहा है। इसी के तहत अब कुछ ट्रेनों में फॉग डिवाइस लगाए हैं। जिन ट्रेनों में फॉग डिवाइस लगे हैं, उन ट्रेनों की स्पीड कोहरे को देखते हुए 75 तक कर दी गई है। ग्वालियर से निकलने वाली अधिकांश ट्रेनों में अब हर दिन झेलम, केरला उत्कल, श्रीधाम, मुंबई राजधानी, ताज एक्सप्रेस गोंडवाना आदि ट्रेनें लेट हो रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़