1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोविंद सिंह के दावे के बाद कमलनाथ बोले- मैंने भी देखी है भाजपा नेताओं की अश्लील CD, देखें वीडियो

- CD कांड में कूदे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ- गोविंद सिंह द्वारा किए अश्लील CD के दावे की पुष्टि की- कमलनाथ बोले- मैने भी देखी है वो सीडी- 'सरकार के समय दिए थे सीडी की सत्यता जांचने के आदेश'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Jan 2023, 5:27 PM IST

News

गोविंद सिंह के दावे के बाद कमलनाथ बोले- मैंने भी देखी है भाजपा नेताओं की अश्लील CD, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह द्वारा किए गए बीजेपी और संघ नेताओं के अश्लील सीडी वाले बयान पर राज्य में सियासी संग्राम छिड़ गया है। डॉक्टर गोविंद सिंह ने दो दिन पहले कहा था कि, उनके पास बीजेपी के कई नेता, मंत्री और विधायक समेत संघ के कार्यकर्चाओं की अश्लील सीडी मौजूद है। नेता प्रतिपक्ष द्वारा मध्य प्रदेश में फोड़े गए इस सीडी बॉम्ब के दावे में अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की भी एंट्री हो गई है। डॉ. गोविंद सिंह के दावे की पुष्टि करते हुए कमलनाथ ने कहा है कि, जो सीडी गोविंद सिंह के पास है वो उन्होंने भी देखी है। उसमें कई भाजपा नेता और संघ कार्यकर्ता हैं। लेकिन, प्रदेश की छवि धूमिल न हो इसलिए सीडी को सार्वजनिक नहीं किया गया।


मध्य प्रदेश के सतना में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कमलनाथ ने दावा किया कि, 'गोविंद सिंह के पास जो सीडी वो मैंने भी देखी है। अपनी 15 महीने की सरकार के दौरान मैने खुद इस सीडी के संबंध में जांच के आदेश दिए थे कि, ये सीडी फर्जी है या सही।' सीडी सार्वजनिक न किये जाने के कारणों पर जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि, 'मैं इस तरह की राजनीति नहीं करता, बल्कि मैं तो चाहता ही नहीं था कि, इस सीडी का मामला सामने आए। क्योंकि, इसमें उन लोगों की ही बदनामी नहीं, जो इस सीडी में दिखाई दे रहे हैं। बल्कि इसमें पूरे प्रदेश की भी बदनामी है।' कमलनाथ ने कहा कि, 'सीडी में वहीं लोग हैं, जो बीते 15 वर्षों से प्रदेश में सरकार चला रहे हैं।'

यह भी पढ़ें- चाइनीज मांझा बेचने वालों पर लगेगी रासुका, सरकार ने किया अलर्ट


चुनावी साल में सीडी पर छिड़ा सियासी संग्राम

नेता प्रतिपक्ष के इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है। हालांकि, इस संबंध में गोविंद सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी बंद कमरा बैठक कर चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को सीडी सार्वजनिक करने की चुनौती दी है, जिसपर गोविंद सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, अगर मेरी बात पर शक है तो घर आकर अपनी पार्टी के नेताओं का चाल चरित्र अपनी आंखों से देख लें।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने यहां तक कह दिया है कि, उनका या पार्टी का इरादा किसी का व्यक्तिगत चरित्र हनन करने का नहीं है। लेकिन अगर इस मामले पर बीजेपी कोर्ट जाती है तो कोर्ट को गोपनीय तरीके से सीडी सौंप सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिजली विभाग का कारनामा : एक महीने का बिल पहुंचा दिया 61 हजार, जहर लेकर बिजली दफ्तर पहुंचा परिवार