1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली विभाग का कारनामा : एक महीने का बिल पहुंचा दिया 61 हजार, जहर लेकर बिजली दफ्तर पहुंचा परिवार

- एक महीने का बिजली बिल आया 61 हजार- घरेलू कनेक्शन का बिल देखकर दंग रह गया परिवार- सल्फास लेकर बिजली दफ्तर पहुंचा परिवार- अधिकारियों ने शांत कराया मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Jan 2023, 4:05 PM IST

News

बिजली विभाग का कारनामा : एक महीने का बिल पहुंचा दिया 61 हजार, जहर लेकर बिजली दफ्तर पहुंचा परिवार

मध्य प्रदेश के हरदा में बिजली विभाग का एक और अजीबो गरीब कारनामा सामने आया है। इस कारनामे का नतीजा ये रहा कि, पीड़ित परिवार जहर खाकर जान देने वाला था। गनीमत रही कि, विभाग के अफसरों द्वारा दी गई समझाइश के बाद परिवार माना, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। दरअसल, शहर के नया बस स्टैंड के पास स्थित चौबे कॉलोनी में रहने वाले परिवार के घर विजली विभाग ने 61 हजार रुपए एका माह का बिजली बिल पहुंचा दिया, जिसे देखकर पूरा परिवार दंग रह गया।

घर के मुखिया संतोष राजपूत का कहना है कि, बिजली विभाग ने उनके घर एका माह का 61 हजार रुपए बिजली बिल भेज दिया। हालांकि, उनके पास बिजली का घरेलू कनेक्शन है। खास बात ये रही कि, जब संतोष इस बिल की शिकायत लेकर बिजली विभाग के एरिया दफ्तर पहुंचे तो वहां अधिकारियों ने अपनी गलती मानने के बजाय। 30 हजार रुपए देकर इसे मामले को खत्म करने की नसीहत दे डाली। इस पर नाराज पीड़ित परिवार आज जहर की बोतल लेकर बिजली विभाग के दफ्तर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- चाइनीज मांझा बेचने वालों पर लगेगी रासुका, सरकार ने किया अलर्ट


परिवार ने सुनाई पीड़ा

पीड़ित परिवार का कहना है कि, जब इतनी बिजली जलाई ही नहीं तो कैसे रुपए भरें। बिजली कंपनी ने मीटर और लोड भी चेक कराया, लेकिन बिल में सुधार नहीं किया। बिजली कंपनी आए दिन कनेक्शन काट देती है, जिससे बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बार-बार की परेशानी से तंग आ चुके परिवार की निर्मला राजपूत बेटे आयुष राजपूत के साथ गुरुवार को सल्फास लेकर बिजली कंपनी के जिला ऑफिस पहुंची, यहां अफसरों ने खुद की नाकामी छुपाने के लिए कई दलीलें दी, लेकिन महिला पूरे मामले की जांच बिजली चालू करने और मामले का तुरंत समाधान करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई। फिलहाल, अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका।