8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : कक्षा 1 से 12वीं तक पूरी क्षमता से खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

स्कूल शिक्षा विभाग ने भी अहम फैसला लेते हुए मध्य प्रदेश में संचालित कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों को अब पूरी क्षमता के साथ खोलने के आदेश जारी कर दिये हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Feb 2022, 5:25 PM IST

News

बड़ी खबर : कक्षा 1 से 12वीं तक पूरी क्षमता से खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार में कमी आने के बाद अब मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ नाइट कर्फ्यू के अलावा कोरोना के तहत लगाई गई तमाम पाबंदियों को हटा दिया गया है। इसी के बाद अब मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने भी अहम फैसला लेते हुए मध्य प्रदेश में संचालित कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों को अब पूरी क्षमता के साथ खोलने के आदेश जारी कर दिये हैं।

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए सूबे में संचालित कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की लगातार घटती हुई मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों को आदेश दिये हैं कि, अब से वो पूरी क्षमता के साथ स्कूलों को खोल सकते हैं। यानी प्रदेश के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहेगी।

यह भी पढ़ें- हिजाब पहनकर परीक्षा देने आई छात्रा तो परीक्षार्थियों ने किया विरोध, फिर प्रिंसिपल ने छात्रा को दिया अल्टीमेटम


तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

मध्य प्रदेश शासन की ओर से शुक्रवार देर शाम कोरोना नियंत्रण प्रतिबंधात्मक आदेश निरस्त किए जाने के बाद अब शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित आदेश जारी किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह की ओर से शनिवार को आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि, प्रदेश के सभी विद्यालय / आवासीय विद्यालय / छात्रावास कक्षा 01 से 12वीं तक की सभी कक्षाएं शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगी और ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होता है।

यह भी पढ़ें- उधर दुल्हन कर रही थी बारात का इंतजार, इधर फांसी के फंदे पर झूल रहा था दूल्हे का शव

चैनल गेट में सिर डालते ही फंस गई युवक की गर्दन, देखें वीडियो