29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sex Racket पकड़ाया, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा काम

स्पा सेंटर में 4 लड़कियों के साथ 3 लड़के संदिग्ध हालत में पकड़ाए...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Nov 2023, 4:37 PM IST

sex_racket.jpg

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश हुआ है। एक स्पा सेंटर (Spa Center) की आड़ में इस सेक्स रैकेट को चलाया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर स्पा सेंटर पर छापा मारा जहां से 4 लड़कियां और 3 लड़के संदिग्ध हालत में पकड़ाए हैं। फिलहाल पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई है और उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

स्पा सेंटर में पकड़ाया सेक्स रैकेट
भोपाल पुलिस ने शहर के मिसरोद इलाके में संचालित ईवा स्पा सेंटर पर छापा मारते हुए यहां पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 4 लड़कियों के साथ 3 लड़कों को पकड़ा है। स्पा सेंटर में गंदा काम होने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी इस बार जब सटीक सूचना मिली तो पुलिस ने टीम बनाकर स्पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया और स्पा सेंटर में मौजूद लड़के लड़कियां यहां वहां भागने लगे। पुलिस को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

यह भी पढ़ें- मोहब्बत के साथ मिली मौत, गर्लफ्रेंड से मिलने गया था युवक, जानिए फिर क्या हुआ


पूछताछ में खुलासे की उम्मीद ?
स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने के बाद पुलिस वहां से पकड़ाए लड़के लड़कियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। लड़कियां कहां की रहने वाली हैं और कितने समय से यहां पर आ रही हैं इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ में देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- चंद घंटों में उजड़ गया परिवार, दुनिया में अकेला रह गया 2 साल का कान्हा, पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग