बता दें कि, एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर के नाम से फेसबुक पर एक फेक आईडी बनी हुई है, जिसमें एक बच्ची की बीमार हालत का फोटो लगा है। साथ ही, कहा ये जा रहा है कि, इस गरीब बच्ची को ब्लड कैंसर है। डाक्टर ने कहा है कि, अगर समय रहते इस बच्ची का इलाज नहीं हो सका तो ये नहीं बचेगी। आप सब 50 रुपए की मदद करें। इस बच्ची की मदद के लिए पोस्ट से भावुक होकर पेमेंट करने वालों के लिए फोन-पे, गूगल-पे अकाउंट नंबर भी दे रखा है।