19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का हैरान कर देने वाला बयान, कहा- ‘महंगाई नहीं है, ये कांग्रेस का प्रोपगेंडा है’

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का हैरान कर देने वाला बयान, कहा- ‘महंगाई नहीं है, ये कांग्रेस का प्रोपगेंडा है’

प्रज्ञा ठाकुर ने महंगाई को कांग्रेस की मानसिकता और उसका प्रोपोगेंडा बता डाला है। यही नहीं उन्होंने कहा कि, बढ़ता प्रदूषण भी कांग्रेस की देन है, जानिये कैसे?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Aug 2021, 3:48 PM IST

News

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का हैरान कर देने वाला बयान, कहा- 'महंगाई नहीं है, ये कांग्रेस का प्रोपगेंडा है'

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर आए दिन अपनें बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसा ही उनका एक और बयान चर्चा का विषय बन गया है। ताजा बयान में प्रज्ञा ठाकुर ने महंगाई को कांग्रेस की मानसिकता और उसका प्रोपोगेंडा बता डाला है। प्रज्ञा ठाकुर द्वारा मंगलवार को कहा गया कि, महंगाई और कुछ नहीं बल्कि कांग्रेस का दुष्प्रचार है। ये लोग सिर्फ प्रोपेगंडा करते हैं कि डीजल महंगा, पेट्रोल महंगा, ये महंगाई और कुछ नहीं, बल्कि सिर्फ कांग्रेसियों की मानसिकता है, फोकट का प्रोपेगेंडा है।

आपको बता दें कि, मंगलवार को साध्वी प्रज्ञा भोपाल नगर निगम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंची थीं। उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक पंप हाउस का वर्चुअल लोकार्पण किया और बीएमसी के स्वामित्व वाली कंपनी की नई सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पढ़ें ये खास खबर- इंदौर में ढाई हजार लोगों पर FIR : पुलिस बोली- बिना अनुमति हिंदू जागरण मंच ने रीगल चौराहे पर किया था प्रदर्शन


बढ़ते प्रदूषम का कारण भी कांग्रेस

प्रदूषण पर भी कांग्रेस पर ही ठीकरा फोड़ते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, प्रदूषण कितना घातक बना हुआ है। कांग्रेस के शासन काल में शहरों में सार्वजनिक परिवहन के रूप में पुराने वाहन चलाए जाते थे, जो प्रदूषण का मुख्य कारण है। उन्होंने आगे कहा कि, पुराने दौर में नगर परिवहन (तीन पहिया डीजल वाहन) में बैठने के बाद चेहरा साफ करने में इस्तेमाल किया जाने वाला रुमाल ही काला हो जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री चौहान प्रदूषण को लेकर भी चिंतित हैं और शहर में प्रदूषण मुक्त वाहन चलाए जा रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

पढ़ें ये खास खबर- जमानत दिलाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था SI, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा


कांग्रेस ने कसा तंज

इसपर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'बाढ़ के लिए कांग्रेस जिम्मेदार..? महंगाई के लिए नेहरु जी का भाषण जिम्मेदार..? महंगाई से कष्ट हो तो अफगानिस्तान चले जाओ..? और अब सांसद प्रज्ञा ठाकुर कह रही हैं कि महंगाई कुछ नहीं, यह कांग्रेस की मानसिकता का प्रोपेगेंडा...? जल्द इन सभी को मानसिक चिकित्सालय भेजिए...'

टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत - देखें video