10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर बनने जा रही है भाजपा की सरकार, कांग्रेस का हो जाएगा सफाया

फिर बनने जा रही है भाजपा की सरकार, कांग्रेस का हो जाएगा सफाया

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 18, 2018

report of survey

report of survey

भोपाल। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। राजस्थान में कांग्रेस फिर सत्ता में आ रही है। कुछ चैनल्स के सर्वे में यह बात सामने आई है कि विधानसभा चुनावों का असर आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 पर भी पड़ने वाला है।

चैनल के ताजा सर्वे की रिपोर्ट से भाजपा खेमे काफी दिनों बाद खुशी नजर आ रही है। चैनल का दावा है कि उसने तीनों राज्यों की 137 विधानसभा सीटों पर करीब 14 हजार मतदाताओं की राय ली। यह सर्वे अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में किया गया था।

सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में बीजेपी फिर से सरकार बना सकती है, जबकि राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है। हालांकि सही स्थिति 11 दिसंबर को ही पता चलेगी।

28 नवंबर को मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मं बंद हो गया है। 11 दिसंबर को इसका परिणाम बताएगा कि किसकी सरकार बन रही है।

मध्यप्रदेश की सरकारी इंटेलिजेंस विभाग की रिपोर्ट ने भाजपा को बड़ा झटका दिया था। उसने मध्यप्रदेश में बीजेपी के हारने की संभावना ज्यादा बताई थी और कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद कांग्रेस में खुशी थी तो भाजपा नेताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी थीं। एक न्यूज चैनल के लिए सीएसडीएस की ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में फिर से बीजेपी सरकार बना सकती है। सर्वे ने यह भी बताया है कि बीजेपी बहुमत के आंकड़ा को छू लेगी।

आज भी पहली पसंद हैं शिवराज
मध्यप्रदेश में हुए सर्वे के मुताबिक आज भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 37 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को 24 प्रतिशत लोगों ने अपना मुख्यमंत्री के रूप में पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा मात्र दस प्रतिशत लोग ही कमलनाथ को पसंद कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में रमन रहेंगे बरकरार
सर्वे के अनुसार अजीत जोगी का गठबंधन कांग्रेस के लिए खतरा साबित हो सकता है। उन्हें 15 फीसदी वोट मिल सकते हैं। यही कारण है कि बीजेपी फिर बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। सर्वे में अजीत जोगी को 4 सीटें मिलना बताया जा रहा है। 40 प्रतिशत लोग रमन सिंह को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं,जबकि 20 फीसदी लोग अजीत जोगी को चाह रहे हैं, जबकि 14 प्रतिशत लोग भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनवाना चाहते हैं।

राजस्थान में कांग्रेस को मिलेगी बढ़त
सर्वे ने कांग्रेस को राहत दी है। वहां कांग्रेस की सरकार बन सकती है। इसके मुताबिक सीटों के लिहाज से कांग्रेस हुमत का आंकड़ा पार करने की स्थिति में पहुंच गई है। वोट बंटवारे में बीजेपी और कांग्रेस के बीच 4 फीसदी का अंतर है। लेकिन वसुंधरा राजे लोकप्रियता के मामले में अब भी 32 प्रतिशत लोगों की पसंद बनी हुई हैं। जबकि कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को 26 फीसदी लोग मुख्यमंत्री बनाना चाह रहे हैं। सचिन पायलट को 14 फीसदी लोग मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

किसे कितने वोट
भाजपा- 41 फीसदी
कांग्रेस- 40 फीसदी
अन्य- 19 फीसदी


MP में मिलेगी इतनी सीटें
भाजपा- 116 सीट
कांग्रेस- 105 सीट
अन्य- 9 सीट
कुल- 230 सीट

वर्तमान स्थिति
भाजपा - 166 सत्तापक्ष
कांग्रेस - 57 विपक्ष

------------------

छत्तीसगढ़ की स्थित
किसे कितने वोट
भाजपा- 43 फीसदी
कांग्रेस- 36 फीसदी
जोगी गठबंधन - 15 फीसदी

कितनी मिल सकती हैं सीटें
भाजपा- 56 सीट
कांग्रेस- 25 सीट
जोगी गठबंधन - 4 सीट
कुल- 90 सीट

वर्तमान सीटें
भाजपा - 49 सत्तापक्ष
कांग्रेस - 39 विपक्ष

-------------------

राजस्थान की स्थिति

भाजपा- 41फीसदी
कांग्रेस- 45 फीसदी
अन्य - 14 फीसदी


किसे कितनी औसत सीट
कुल- 200 सीटें
भाजपा- 84 सीटें
कांग्रेस- 110 सीटें
अन्य - 6 सीटें

मौजूदा सीटें
भाजपा - 160 सत्तापक्ष
कांग्रेस - 25 विपक्ष

अन्य कंपनियों की ओर से किए गए सर्वे में यह है अनुमान

मध्य प्रदेश
- 42 फीसदी मतदाता मौजूदा भाजपा सरकार के पक्ष में।
- 40 फीसदी ने माना कि सरकार बदलनी चाहिए।

राजस्थान
- 43 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि सरकार बदलनी चाहिए।
- 39 फीसदी ने वसुंधरा की भाजपा सरकार पर भरोसा जताया।

छत्तीसगढ़
- 43 फीसदी मतदाता रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार चाहते हैं।
- 41 फीसदी ने कहा कि सरकार बदली जानी चाहिए।

तेलंगाना
-43 फीसदी मतदाताओं ने के. चंद्रशेखर राव को पुनः मुख्यमंत्री चुनने की बात कही।
- 25 फीसदी ने कांग्रेस के एन. उत्तम रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही।