27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण अंचलों के लिये सरकार का लक्ष्य, मार्च तक 26 लाख 26 हजार घरों में पहुंचेगा नल कलेक्शन

मार्च तक 26 लाख घरों में होगा नल कलेक्शन।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 30 Dec 2020, 8:02 PM IST

news

ग्रामीण अंचलों को सरकार की सौगात : मार्च तक 26 लाख 26 हजार घरों में होंगे नल कनेक्शन, देखें वीडियो

भोपाल/ मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ यंत्रिकी विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में मार्च 2021 तक ग्रामीण आबादी को कुल 26 लाख 26 हजार नए नल कनेक्शन देने की तैयारी कर ली है। इसमें से दस लाख कनेक्शन अब तक दिये भी जा चुके हैं। विभाग ने 44 जिलों के ग्रामीण अंचलों में एक साथ 2165 जल प्रदाय योजनाओं को मंजूरी दी है। इससे बाकि का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा। इन नए कनेक्शनों की स्थापना पर सरकारी खजाने से एक हजार 559 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।

पढ़ें ये खास खबर- नसबंदी की आड़ में महिलाओं पर अत्याचार, कड़ाके की ठंड में ऑपरेशन कर महिलाओं को फर्श पर लेटाया

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

विभाग द्वारा पहली बार इतनी बड़ी राशि की जल प्रदाय योजना की मंजूरी

लोक स्वास्थ यंत्रिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने बताया कि, प्रदेश के 44 जिलों की ग्रामीण जल प्रदाय योजनओं से जुड़े 2165 प्रस्ताव विभाग को प्राप्त हुए थे। इसका परीक्षण कर मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि, विभाग द्वारा पहली बार इतनी बड़ी राशि की जल प्रदाय योजनाओं को एक साथ मंजूरी दी गई है।, ताकि विभाग का मैदानी अमला यथाशीघ्र जल प्रदाय योजनाओ को पूरा कर ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

पढ़ें ये खास खबर- फर्जी धान खरीदी केंद्र का भांडाफोड़ : किसानों से ले चुके थे 26 हजार क्विंटल धान, किसी का भी नहीं किया भुगतान