जाम छलकाते आए चोर और चुरा ले गए CCTV
मामला शहर के कोलार इलाके का है जहां चोरी का नया ट्रेंड सामने आया है। 4 युवक पहले शराब के जाम लिए, पैग छलकाते हुए झूमते हुए आते नजर आ रहे हैं। जो सीसीटीवी कैमरे के सामने आकर ही आपस में शराब के जाम टकराकर चीयर्स करते हैं और फिर सीसीटीवी कैमरे चुराकर ले जाते हैं। घटना रात करीब 1 बजे की है और सड़क पर से इक्का दुक्का वाहन ही गुजर रहे थे इस बात का फायदा भी चोरों ने उठाया। चोरी करने वाले चारों चोर नई उम्र के लड़के हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।