
भोपाल. नीट का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट आखिरकार घोषित कर दिया गया. एनटीए ने सोमवार को नीट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसके लिए अभ्यर्थी हफ्तों से इंतजार कर रहे थे। नीट के नतीजे सीधे उनके मेल पर भेजे गए। नीट के सामने आए रिजल्ट में शहर से शशांक भार्गव ने ऑल इंडिया में 97 रैंक प्राप्त की है।
मां ने पढ़ाई केमिस्ट्री और फिजिक्स, एग्जाम में किया टॉप
शहर के ही ईशान बिसोनिया ने 143 रैंक और सुमित उज्जवल ने 650वीं ऑल इंडिया रैंक बनाई है। खास बात यह है कि इतनी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स ने किसी बड़ी कोचिंग में नहीं बल्कि अपने माता-पिता से ही एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए प्रेरणा ली। मां से कैमिस्ट्री और फिजिक्स पढ़ी।
सुबह 5 बजे उठकर दिन में 15 घंटे पढ़ता था
टॉपर शशांक भार्गव ने बताया कि मैं सुबह पांच बजे से लेकर रात 10 बजे तक पढ़ाई करता था। इस दौरान 15 घंटे की स्टडी हो जाती थी। मैंने सेल्फ स्टडी पर फोकस किया। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से टीचर्स से डाउट्स क्लियर करता था। उनके पिता राजेश भागर्व मलेरिया इंस्पेक्टर हैं।
पिता का सपना पूरा करने की इच्छा
शशांक के अनुसार उनके पिता सपना रहा कि मैं एमबीबीएस करूं। उनकी यह इच्छा पूरी करने के लिए ही मैंने एमबीबीएस करने की ठानी। शशांक को क्रिकेट और बैडमिंटन खेल में भी खासी रुचि है। वे बताते हैं कि खेल खेलने से न केवल एनर्जी मिलती है बल्कि परीक्षा का तनाव भी दूर हुआ।
Published on:
2 Nov 2021, 1:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.