12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने में केक काटकर जन्मदिन मनाना पड़ा महंगा

टीटी नगर टीआइ लाइन अटैच, डीजे चलाने पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष से भी हुआ था विवाद

less than 1 minute read
Google source verification
tt_nagar_police_station_birthday.jpg

भोपाल. टीटी नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा को एक बार फिर लाइन अटैच कर दिया गया है। इससे पहले बागसेवनिया टीआई रहते हुए उन्हें गांजा तस्कर जस्सा को पकड़कर छोड़ने के मामले में डीआइजी ने लाइन अटैच कर दिया था। आठ महीने पहले ही टीटी नगर थाने में शर्मा की प्रभारी के रूप में पद स्थापना हुई थी।

नया विवाद भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार से बहस के बाद सामने आया था। 2 दिन पहले सेकंड स्टॉप पर कार्यकर्ता ईशान उपाध्याय का जन्मदिन मनाया जा रहा था। रात 12 बजे डीजे की तेज आवाज से शोर हो रहा था। शिकायत आने पर टीटी नगर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और डीजे बंद करवा दिया था। इसके बाद उनका एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार से वाद विवाद हो गया था।

Must See: हथकड़ी तोड़कर जिला अस्पताल से कैदी हुआ फरार

इस.घटना के 2 दिन बाद शुक्रवार को थाना प्रभारी ने ईशान उपाध्याय नामक कार्यकर्ता को उसके दोस्तों के साथ थाने बुलाया और थाने में केक कटवाया। थाने के अंदर कार्यकर्ताओं के साथ केक कटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है।

Must See: गैंगस्टर एक्टः एमपी में अब गुंडे और माफिया की खैर नहीं