3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल लव जिहाद केस में चौकाने वाला खुलासा! आरोपी फरहान के खाते से 50 लाख का लेनदेन, पुलिस के कान खड़े

Bhopal love jihad case: भोपाल में छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामलों ने पुलिस को चौकन्ना कर दिया है। फरहान के खातों में लगातार देखा गया 50 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन देखा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 23 May 2025, 9:26 AM IST

Transactions of Rs 50 lakhs have been seen continuously in Bhopal love jihad case accused Farhan bank accounts

Bhopal love jihad case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस की जांच इस वक्त फंडिंग को लेकर चल रही है। महिला आयोग की रिपोर्ट में भी इसे संगठित अपराध बताया गया था, जिसके बाद सभी आरोपियों के बैंक की जानकारी भी मंगाई गई। हालांकि फंडिंग को लेकर पुलिस को अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले है। हालांकि मुख्य आरोपी फरहान के दो खातों में पुलिस को करीब 51 लाख का ट्रांजेक्शन मिला है, जिसमें से एक खाते में डेढ़ लाख का ट्रांजेक्शन है तो दूसरे खाते में करीब 50 लाख का ट्रांजेक्शन है।

फरहान के खाते में 50 लाख का ट्रांजेक्शन

पुलिस का कहना है कि डेढ़ लाख का जो ट्रांजेक्शन फरहान के खाते में मिला है, वो एक पर्सनल लोन का पैसा था। जो फरहान ने एक प्राइवेट बैंक से लिया था। वहीं 50 लाख के ट्रांजेक्शन को लेकर जांच की गई तो वो 2017 से लेकर 2025 तक का निकला। पुलिस का कहना है कि कोई भी ट्रांजेक्शन 50 हजार से ऊपर का नहीं है, लेकिन 2017 से हो रहे लेनदेन से खाते में 50 लाख तक का ट्रांजेक्शन पहुंचा है। हालांकि मामले में एक संदेह पुलिस को हो रहा है कि पैसे जैसे ही फरहान के खाते में आते थे, वैसे ही निकाल लिया जाता था।

यह भी पढ़े - भोपाल लव जिहाद केस, राष्ट्रीय महिला आयोग ने सीएम मोहन को सौंपी जांच रिपोर्ट, कई चौंकाने वाले खुलासे

फरार अबरार के देश छोड़ने की संभावना

मामले में आरोपी अबरार पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वह बिहार का रहने वाला है। पिता सऊदी में काम करते हैं, जबकि बिहार में परिवार है। पुलिस अबरार को ढूंढने बिहार और कई स्थानों पर छापे मार चुकी है। पुलिस को आशंका है कि वह देश के बाहर चला गया है। उसके पासपोर्ट व वीजा की जानकारी निकाली जा रही है।

अशोका गार्डन स्थित फरहान का एक अवैध वॉशिंग सेंटर भी कुछ महीनों पहले नालों पर से हटाए गए अतिक्रमण के दौरान उसकी उस दुकान को भी हटाया गया था। फरहान पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री करता था। पुलिस का अनुमान है कि अपने वॉशिंग सेंटर से ही वो इस काम को करता था और यहीं से उसके पास पैसे भी आते थे। हालांकि 2017 से उसके खातों में पैसे आ रहे हैं, जिसके चलते पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

आरोपी के मोबाइल में 150 से ज्यादा लड़‌कियों की चैट

संगठन के अनिल पाटिल के मुताबिक, परिजन ने हमें बताया, आरोपी ने बालिकाओं और उसकी सहेलियों के साथ हरकत की है। पड़ताल में पता चला कि मोहसिन पिछले १० साल से इस तरह की गतिविधि में शामिल है। आरोप है, उसके मोबाइल में 150 से ज्यादा लड़कियों की अश्लील चैटिंग के वीडियो हैं। आरोपी महू का रहने वाला है और अविवाहित है।